{"_id":"68209d72d390b7c8560a1e64","slug":"brahaman-sabha-meeting-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-150143-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ब्राह्मण नहीं है फिर भी बिना उम्र तस्दीक किए करवाई जा रही शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ब्राह्मण नहीं है फिर भी बिना उम्र तस्दीक किए करवाई जा रही शादियां
विज्ञापन
ब्राह्मण नहीं है फिर भी बिना उम्र तस्दीक किए करवाई जा रही शादियां
श्री ब्राह्मण सभा नाहन ने बिना लाइसेंस के शादियां करवाने का लगाया आरोप
बोले, जो लोग ब्राह्मण नहीं है फिर भी करवा रहे शादी, उनपर हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री ब्राह्मण सभा नाहन की मासिक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुखदेव शर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई लोग बिना लाइसेंस के शादियां करवा रहे हैं। इनमें से कुछ लोग तो ब्राह्मण भी नहीं हैं, वह बिना आयु तस्दीक किए पैसे के जोर पर शादियां करवा रहे हैं।
सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सभा इसका सख्त विरोध करती है और प्रशासन से मांग करती है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो लोग बिना लाइसेंस और बिना ब्राह्मण जाति के शादियां करवा रहे हैं।
बैठक में पक्का टैंक तालाब की खस्ताहालत का मुद्दा भी जोर शोर से गर्माया रहा। बैठक में मौजूद प्रधान सुखदेव शर्मा, सोमदत्त, अनिल शर्मा, प्रकाश दत्त व अरुण देव शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक तालाब की सुध नहीं ली जा रही है। यहां लोग तालाब में कचरा आदि फेंक रहे हैं। इससे इसकी सुंदरता तो दागदार है ही साथ ही तालाब से बदबू भी आने लगी है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से इस तालाब की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -संवाद