फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bohalghat health center condition not wel

Sirmour News: दूसरों को तंदरुस्ती देने के दावे, खुद का नहीं हो रहा इलाज

Wed, 05 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
bohalghat health center condition not wel
स्वास्थ्य उपकेंद्र बोहलघाट का खस्ताहाल भवन। संवाद
दूसरों को तंदरुस्ती देने के दावे, खुद का नहीं हो रहा इलाज
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र बोहलघाट में नियमित स्टाफ नहीं, कार्य व्यवस्था राम भरोसे
छत का प्लास्टर उखड़ा, दीवारों में सीलन और प्रतिनियुक्ति के सहारे उपकेंद्र

सांसद की गृह पंचायत बजगा में स्वास्थ्य सेवाओं की खुल रही पोल

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाला स्वास्थ्य उपकेंद्र बोहलघाट इन दिनों स्वयं बीमार चल रहा है। यहां कार्य व्यवस्था राम भरोसे है। स्वास्थ्य केंद्र भवन की हालत जहां दयनीय है, वहीं ऊपर से नियमित स्टाफ भी नहीं है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से महरूम होना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के सरकार और विभागों के दावों की यहां पोल खुलती नजर आ रही है। यहां कार्य व्यवस्था राम भरोसे चल रही है।

यह स्वास्थ्य उपकेंद्र सांसद सुरेश कश्यप की पंचायत बजगा के अंतर्गत पड़ता है। बावजूद इसके इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जर्जर हो चुका है। इसकी छत का प्लास्टर उखड़ चुका है दीवारों में दरारें आ गई हैं। वहीं इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियमित स्टाफ की तैनाती भी लंबे समय से विभाग नहीं कर पाया है। यहां पर प्रतिनियुक्ति के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य उपकेंद्र में बोहलघाट, च्यौला, चंदेड़ा, नइल, डगालगाघाट, दभोट, कलसेर, बलावग, सिंग्यो, काटली गांवों के लोग उपचार, टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं लेकिन स्टाफ न होने से उन्हें सेवाएं नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नागेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, नरपत सिंह, उदय सिंह और रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन की हालत खराब है। इस बारे में कई बार विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

लोगों ने बताया कि यहां पर नियमित स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी तैनात नहीं है। केवल टीकाकरण और महीने में कुछ दिन ही यहां स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उपचार के लिए यहां आ रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की दयनीय हालत सुधारने और नियमित स्टाफ तैनाती की मांग की है।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बोहलघाट में भवन की मरम्मत को लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। स्वास्थ्य खंड में स्टाफ की कमी चल रही है। इसके चलते यहां प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता भेजा जा रहा है।

...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed