फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp pradarshan in nahan

Sirmour News: नाहन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार पर बरसे डॉ. बिंदल

Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp pradarshan in nahan
नाहन में प्रदेश सरकार के ​खिलाफ आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
-बोले, सुक्खू सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल जनता पर कहर बनकर टूटा
विज्ञापन


-नाहन शहर में निकाली आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बिंदल के नेतृत्व में नाहन में आक्रोश रैली निाकली। रानी झांसी पार्क से शुरू रैली माल रोड, नया बाजार नाहन होते हुए शहीद स्मारक पर खत्म हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, फिरौती, गैंगवार, गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण मिल रहा है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। विकास के नाम पर प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया गया है। साढ़े तीन वर्षों में 45,000 करोड़ का कर्ज लेकर कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल पर भारी वैट लगाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में स्कूल, अस्पताल और सरकारी संस्थान बंद किए जा रहे हैं। अब तक करीब 2500 संस्थानों पर ताला लगाया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात हुआ है। एक लाख नौकरियां देने का वादा जुमला साबित हुआ और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। भाजपा इस जनआंदोलन में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed