फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bikers creating problem in bazaar of nahan city people facing problem

शहर के तंग बाजार में हवा से बातें कर रहे बाइकर्स

Mon, 30 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bikers creating problem in bazaar of nahan city people facing problem
हिंदू आश्रम मार्ग पर बाइक लेकर बड़ा चौक की ओर बाइक ले जाता चालक। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिबंध के बावजूद यहां दिनभर दोपहिया वाहन हवा से बातें कर रहे हैं। पुलिस तंग बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है। इससे यहां खरीदारी करने आए ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

समय 11:20 बजे। स्थान शहर का हिंदू आश्रम मार्ग..। बाजार में सब्जी मंडी सजी है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। यहां दोपहिया वाहन लगातार बड़ा चौंक की ओर जा रहे हैं। समय 11:35 बजे..। स्थान बड़ा चौक..। यहां खरीदारों की भारी भीड़ लगी है। लोग सब्जियां और दूसरा सामान खरीद रहे हैं। यहां तीन रास्तों की ओर से लगातार दोपहिया वाहन आ-जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11:20 बजे से 12:35 बजे तक बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान हिंदू आश्रम मार्ग, बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, छोटा चौक का जायजा लिया। इस बीच दर्जनों दोपहिया वाहन बाजार में दौड़ते नजर आए। यही नहीं दुकानदारों ने पहले से ही तंग बाजार में अपने दोपहिया वाहन भी खड़े कर रखे हैं। इससे बाजार और तंग हो गया है। यही नहीं गुन्नुघाट व देहली गेट पर लगाए बैरिकेट भी एक ओर कर दिए हैं। इससे वाहनों को बाजार में आने की छूट मिलती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा चौक में सुनार का व्यवसाय करने वाले धर्मवीर ने बताया कि दो माह पहले उनकी दुकान के बाहर बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी टांग और हाथ में चोट आई है। बता दें कि सामाजिक संगठन कई बार बाजार में आ रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उनकी मांग सिरे नहीं चढ़ रही है।

---बाक्स
नियम तोड़ने वालों के काटे जाएंगे चालान : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने कहा कि बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित है। नियम तोड़ने वालों के अधिकतम चालान काटे जाएंगे। पहले भी समय-समय पर चालान किए गए हैं। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

नाहन बाजार में दिन दिहाड़े स्कूटी घुमाता एक व्यक्ति। संवाद

नाहन बाजार में दिन दिहाड़े स्कूटी घुमाता एक व्यक्ति। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन बाजार में शाही मिष्ठान भंडार के समीप सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए दो पहिया वाहन। संवाद

नाहन बाजार में शाही मिष्ठान भंडार के समीप सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए दो पहिया वाहन। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed