{"_id":"6213cf6898cb4e7b7c76f3c1","slug":"biker-died-on-nh-7-in-ponta-sahib-due-to-hit-by-truck-nahan-news-sml40033189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक चालक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक चालक, गई जान
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच सात पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को बुरी तरह कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गत रात बाता चौक के समीप पेश आया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की तफ्तीश और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
हादसा इतना खतरनाक था कि प्रत्यक्षदर्शियों के होश भी उड़ गए। पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच सात पर बाता चौक के समीप ट्रक बाइक को 50 मीटर घसीटते हुए ले गया। मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 32 साल के शेर सिंह उर्फ काला निवासी खद्दर शेखपुर, तहसील इंद्री, जिला करनाल (हरियाणा) के तौर पर की गई है, जो स्थानीय मैनकाइंड इकाई में कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि एक ट्रक बातापुल से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक ट्रक से साइड लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। इसके चलते मोटरसाइकिल चालक अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बीच ट्रक 50 मीटर दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटता ले गया, जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पांवटा थाना से पुलिस जांच टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़ खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक गोगी पुत्र जसपाल निवासी फिजपुर खन्ना पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर पांवटा थाना पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।