फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bharatiya Kisan Union, United Kisan Manch Himachal, Paonta Sahib, Sirmaur

किसानों और बागवानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संर्घषरत रहेंगे : अनिंद्र सिंह नौटी

Thu, 30 May 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union, United Kisan Manch Himachal, Paonta Sahib, Sirmaur
कहा, निहत्थे किसानों का आंदोलन कुचलने वालों के लिए कोई भी समर्थन नहीं, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और संयुक्त किसान मंच हिमाचल की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को अनदेखा किया है। देश में मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले निहत्थे किसानों पर अत्याचार किया। आज देश के कई राज्यों समेत हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ माहौल है। संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल समेत किसान-बागवानों का भाजपा का विरोध आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए श्रद्धांजलि होगी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और संयुक्त किसान मंच हिमाचल की साझी प्रेस वार्ता में अनिंद्र सिंह नौटी ने यह बात कही। अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि प्रदेश के संयुक्त किसान मोर्चा में 27 संगठनों के साथ किसान-बागवान भी शामिल हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि छह प्रमुख मांगों में किसानों और बागवानों का कर्ज माफ किया जाए। खाद, बीज कीटनाशक, फफूूंदीनाशक, कृषि उपकरण और अन्य लागत वस्तुओं पर सब्सिडी बहाल की जाए। केंद्र सरकार मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के बजट में की गई कटौती को वापस लें। सेब और अन्य फलों पर आयात शुल्क कम से कम सौ प्रतिशत किया जाए। बागवानों का बकाया भुगतान तुरंत दिया जाए। सी ग्रेड के सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 20 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाए। कृषि और बागवानी में इस्तेमाल होने वाली सभी लागत वस्तुओं, उपकरण और पैकेंजिंग सामग्री पर जीएसटी समाप्त की जाए। साथ ही सभी फसलों को स्वामीनाथन कमीशन के अनुरूप सी-2 प्लस 50 फीसदी एमएसपी कानूनी रूप से लागू करें। प्रदेश में पैदा होने वाली सभी फसलों और फलों को एमएसपी की लिखित में गारंटी मिले। देश में किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार, भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बयानबाजी से किसान आहत हुए हैं, इसलिए चुनाव में संयुक्त मोर्चा भाजपा का विरोध करता है। इस अवसर पर परमजीत सिंह बंगा, गुरजीत नंबरदार, चरनजीत जेलदार, जसविंद्र सिंह बिलिंग, हरीश चौधरी, वचितर सिंह, गुरनाम सिंह बंगा, हरबंस सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह राणा व भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed