फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagvan jagannath yatra celebrated in nahan

नाहन में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली

Sun, 10 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 10 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अलौकिक रथ में विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र...! सिरमौरी शहनाई की तान, ढोल नगाड़े की थाप और पंजाब के बैंड-बाजे का धमाल। जी हां, रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का नजारा कुछ ऐसा ही था।
विज्ञापन


स्वर्ग तुल्य बने वातावरण में नाहन शहर का परिवेश ‘जय श्री जगन्नाथ, स्वामी जगन्नाथ...’ के जयकारे से गूंज उठा। सिर पर कलश लिए महिलाएं प्रभु भक्ति में थिरक रहीं थीं तो पंजाब के युवकों के करतब और डांडिया आकर्षण का केंद्र रहे। आस्था ऐसी कि रास्ते में आए कंकड़-पत्थर की किसी ने परवाह नहीं की। रथ का रस्सा खींचने के लिए लोग नंगे पांव कई मील पैदल चले।
विज्ञापन


समय सुबह करीब नौ बजे। बड़ा चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई। यहां से भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र पालकी में सवार होकर चौगान को निकले। 10:55 बजे शोभायात्रा चौगान मैदान पहुंची। इसके बाद शुरू हुआ आस्था के समुद्र में डुबकी लगाने का सिलसिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, हारूलों की धुन सबसे आगे रही। ‘कृपालु भगवन, दयालु भगवन...’भजन के बोल शहनाई की धुन में पिरोकर हरिपुरधार से आए दल ने माहौल को भक्तिमय बना डाला। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु भगवान का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं सिक्ख समुदाय के युवकों ने डांडिया व अन्य करतब दिखाए। शोभा यात्रा में हिस्सा ले रहे श्रद्घालुओं के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में दूध, फलों व मिठाइयों आदि के स्टाल लगाए गए थे। शाम करीब सात बजे रथयात्रा संपन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed