Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   basog chamyara water scheme

Sirmour News: नौ साल बाद भी शुरू नहीं हुई बासोग-चम्यारा उठाऊ पेयजल योजना

Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
basog chamyara water scheme
बासोग-चम्यारा उठाऊ पेयजल योजना की गायब पेयजल लाइन। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। विकास खंड कमरऊ के अंतर्गत बासोग-चम्यारा उठाऊ पेयजल योजना नौ साल बीत जाने के बाद भी तैयार नहीं हो पाई है। जबकि इसके पूरा होने का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 1.30 करोड़ रुपये के बजट से यह योजना साल 2016 में शुरू हुई थी। इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इससे 28 उप गांव की 3300 से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होनी है।

जलशक्ति विभाग की ओर से अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन विद्युत विभाग की सप्लाई नहीं पहुंचने से योजना चालू नहीं हो पाई है। अब स्थिति यह है कि कई जगह से पाइप लाइन गायब हो चुकी हैं। विभाग को इसे चालू करने के लिए फिर से पाइप लाइन जोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन


बासोग-चम्यारा योजना से बागन धार में डेढ़ लाख का स्टोर टैंक बनाया गया है जिससे कमरऊ और बोहल बल्दवा खुइनल पंचायत के 28 उप गांव को सप्लाई दी जानी है। इस योजना से 3300 के करीब आबादी को फायदा मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरान-परेशान करने वाली बात यह है कि नौ साल में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह योजना पूरी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार जलशक्ति विभाग ने बिजली बोर्ड को ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन के लिए पैसे भी जमा करवा रखे हैं। जलशक्ति विभाग के अनुसार उनका 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है लेकिन इस समय कई जगहों से पाइप ही गायब है।


जलशक्ति विभाग कफोटा के सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जलशक्ति विभाग का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जहां-जहां लाइन टूटी हुई है उसे भी ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर और बिजली सप्लाई का कार्य नहीं किया है। इसके पूरा होते ही योजना शुरू कर दी जाएगी।

----संवाद

बासोग-चम्यारा उठाऊ पेयजल योजना की गायब पेयजल लाइन। संवाद

बासोग-चम्यारा उठाऊ पेयजल योजना की गायब पेयजल लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed