फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   basde festiva in nahan sirmaur

नाहन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया बासड़े का पर्व

Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
basde festiva in nahan sirmaur
जिला सिरमौर के नाहन शहर के शीतला माता मंदिर में माथा टेकतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन में मंगलवार को बासड़े का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के लोगों ने सुबह होने से पूर्व ही शीतला माता मंदिर पहुंच कर माता के दरबार में रात को बनाकर रखा भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया।
विज्ञापन

इस कार्य को पूर्ण करने के लिए शहर के लोगों की भारी भीड़ सोमवार देर रात को ही बस अड्डा के समीप शीतला माता मंदिर पहुंच गई जहां सुबह तक लंबी लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। अपनी बारी आने पर लोगों ने माता के दरबार में माथा टेका और भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चैत्र मास के पहले और दूसरे मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में माथा टेकने के लिए यहां पहुंचते हैं। खास बात यह है कि सोमवार को लोग जो अपने घरों में पकवान बनाते हैं, उसी पकवान को लोग देर रात को 12 बजे के बाद माता के दरबार में चढ़ाते हैं जिसमें मुख्य रूप से हलवा पूरी, गुलगुले, गुड़ की भेली और चने की दाल आदि शामिल हैं। यही कारण है कि माता के दरबार में बासा भोजन चढ़ाने की वजह से इस पर्व को बासड़े कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार यहां नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चों को माथा टेकने के लिए विशेष रूप से लाया जाता है। मान्यता यह भी है कि बच्चों के यहां माता देखने से उन्हें भविष्य में चिकन पॉक्स जैसी बीमारी नहीं होती।

लोगों का मानना है कि शीतला माता बच्चों को शीतलता प्रदान करती है। यही कारण है कि हर वर्ष यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जो लोग किसी कारण वश शीतला माता मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं। वह अपने घरों में ही शीतला माता की पूजा-अर्चना कर माता को बासा भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं और बच्चों की सलामती की दुआएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed