फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   atul maheshwari scholarship examination

Sirmour News: नाहन में विद्यार्थियों में दिखी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने की ललक

Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship examination
एसवीएस स्कूल नाहन मं आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के बाद छात्र सामुहिक चित - फोटो : सांकेतिक
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 देने के लिए विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। प्रतिष्ठित एसवीएन स्कूल नाहन परीक्षा केंद्र में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए 70 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी बच्चों की परीक्षा के लिए काफी उत्सुकता दिखी।

जिले के नाहन, सतौन, शिलाई, सिरमौरी ताल, नैनीधार, ददाहू, तारूवाला, पांवटा, भरोग बनेड़ी, बनेठी आदि क्षेत्रों से आए नौवीं के 17, दसवीं के 16, 11वीं के 17 और 12वीं के 20 बच्चों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में 70 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह ठीक 11:00 बजे शुरू हुई जो दोपहर 12:30 बजे तक चली। इस मौके पर अभिभावकों ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस छात्रवृति परीक्षा की सराहना की।
विज्ञापन


इससे पूर्व बच्चों को परीक्षा के लिए अपना कक्ष और सीट ढूंढने के लिए किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुविधा के लिए मुख्य गेट और प्रत्येक कमरे के बाहर सीटिंग प्लॉन की सूची चस्पां की हुई थी। यही नहीं, प्रत्येक डेस्क पर भी रोल नंबर अंकित किए गए थे, ताकि बच्चे को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय एसवीएन स्कूल नाहन से प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर, शिक्षक प्रमिलदत्त, योगेश चौहान व संतोष ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की। प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अनुभव भी हासिल होगा।


----बाक्स

परीक्षा देकर नया अनुभव हुआ प्राप्त

ददाहू से आई वंदना, तनिशा, शिलाई से आई स्वाति, किरण, सतौन से पारूल समेत वंशिका, करण, रमन, पायल शर्मा ने बताया कि प्रश्न पत्र न ज्यादा सरल और न ज्यादा मुश्किल रहा। परीक्षा देकर नया अनुभव प्राप्त हुआ। इस परीक्षा को देकर स्कूल व प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। पांवटा साहिब से आई मदीहा अंसारी ने कहा कि गणित के सवाल अंग्रेजी में भी होने चाहिए थे। वो अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई कर रही हैं, इसलिए गणित के सवालों की भाषा समझने में दिक्कत आई।

----संवाद

एसवीएस स्कूल नाहन मं आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के बाद छात्र सामुहिक चित

एसवीएस स्कूल नाहन मं आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के बाद छात्र सामुहिक चित- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed