{"_id":"58023a384f1c1b6c6128ec94","slug":"ashok-pahalwan-win-the-mali-in-ponta-sahiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक पहलवान ने जीती दंगल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक पहलवान ने जीती दंगल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डोबरी सालवाला पंचायत में चल रहे नाग देवता मंदिर मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया। समापन समारोह में पांवटा के विधायक किरनेश जंग चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर खेला गया दंगल का अंतिम मुकाबला मुरादाबाद के अशोक पहलवान व मुज्जफराबाद के राहुल पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कड़ी स्पर्धा के बीच अशोक पहलवान ने राहुल पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली तथा नकद ईनाम राशि अपने नाम की।
मुख्यातिथि किरनेश चौधरी ने विजेता व उपविजेता पहलवान को रूमाली व नकद राशि भेंट की। इस मौके पर विधायक ने दंगल कमेटी नाग देवता सेवा समिति को 11000 रुपये की सहायता राशि भेंट की। इससे पूर्व दंगल में पहला सेमीफाइनल मुकाबला अशोक मुरादाबाद तथा पवन दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें अशोक ने जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बिल्ला करनाल तथा राहुल मुज्जफराबाद के बीच चला। दोनों के बीच काफी लंबी देर तक कुश्ती चली। अंत में राहुल पहलवान ने बिल्ला पहलवान को हरा दिया। इस अवसर पर नाग देवता सेवा समिति अध्यक्ष दिपेंद्र भंडारी, प्रदीप शर्मा, जग्गी तोमर, प्रदीप चौहान, घासी राम आदि सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
विज्ञापन