{"_id":"6ae489ed2c74bbb5670f6cf0","slug":"ankit-sharma-elected-nsui-state-general-secretary-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192914-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बने गिरिपार के अंकित शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बने गिरिपार के अंकित शर्मा
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित शर्मा।
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता (आंजभोज) निवासी अंकित शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित शर्मा पुत्र श्याम लाल शर्मा बिजलवाण ने प्रदेश महासचिव पद पर 34 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
अंकित की इस उपलब्धि से नघेता पंचायत सहित पूरे आंजभोज क्षेत्र और जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
अंकित शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर का करीबी माना जाता है। छात्र राजनीति में सक्रिय अंकित की इस जीत को संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अंकित शर्मा की सफलता से आंजभोज क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह प्रदेश स्तर पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता (आंजभोज) निवासी अंकित शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित शर्मा पुत्र श्याम लाल शर्मा बिजलवाण ने प्रदेश महासचिव पद पर 34 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
अंकित की इस उपलब्धि से नघेता पंचायत सहित पूरे आंजभोज क्षेत्र और जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
अंकित शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर का करीबी माना जाता है। छात्र राजनीति में सक्रिय अंकित की इस जीत को संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अंकित शर्मा की सफलता से आंजभोज क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह प्रदेश स्तर पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।