फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Anila and Dinesh took charge of BDC Sangrah.

Sirmour News: अनिला और दिनेश ने संभाला बीडीसी संगड़ाह का कार्यभार

Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anila and Dinesh took charge of BDC Sangrah.
विकासखंड कार्यालय संगड़ाह में पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्षा अनिला च
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संगड़ाह (सिरमौर)। विकास खंड कार्यालय संगड़ाह में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष अनिला चौहान और उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले कार्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विजेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह, विनोद ठाकुर और प्रताप सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा पंचायत समिति के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed