फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   anika thakur get 10 th position in merit of 10th class

Sirmour News: एवीएन स्कूल नाहन की अनिका ठाकुर मेरिट में दसवें स्थान पर आई

Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
anika thakur get 10 th position in merit of 10th class
मेरिट सूची में आने पर अनिका ठाकुर का मुंह मीठा करवाते एवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य केके चंद
सचित्र--
विज्ञापन

एवीएन स्कूल नाहन की अनिका ठाकुर मेरिट में दसवें स्थान पर आई
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पुन: मूल्यांकन के बाद पाए 98.6 प्रतिशत अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा अनिका ठाकुर प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं की मेरिट सूची में दसवें स्थान पर आई है। पुन: मूल्यांकन के बाद अनिका ठाकुर को 700 में से 690 अंक (98.6 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं।
विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 की प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में उनके विद्यालय की छात्रा अनिका ठाकुर मात्र दो अंकों से रह गई थी। अब पुन: मूल्यांकन करवाने के बाद छात्रा के दो अंक संस्कृत विषय में बढ़ गए और उसे प्रदेश शिक्षा बोर्ड की योग्यता सूची में स्थान मिल गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि अनिका ठाकुर के तीन विषयों गणित, विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक, हिंदी में 99, अंग्रेजी में 98, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रा को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। अनिका ठाकुर ने इस खास उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन और अध्यापकों की मेहनत को दिया है।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed