फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   amar ujala education abhiyan in sirmaur district after corona period

अमर उजाला शिक्षा अभियान--दाखिले के बीच कमजोर बच्चों को पटरी पर लाने की कवायद शुरू

Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
amar ujala education abhiyan in sirmaur district  after corona period
education
नाहन (सिरमौर)। कोरोना महामारी के दो साल बाद शिक्षा प्रणाली एक बार फिर पुराने ढर्रे पर आती दिख रही है। बोर्ड की परीक्षाओं के बीच स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों में भी दाखिले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि निजी स्कूलों में हर विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता का बारीकी से आंकलन किया जाने लगा है। शहर के प्रतिष्ठित एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में शिक्षकों को हर विद्यार्थी की मौजूदा कक्षा की शैक्षणिक योग्यता का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऑनलाइन शिक्षा के बीच पैदा हुई कमी की भरपाई की जा सके। यहां शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी इस बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में सैनिटाजर का विशेष प्रबंध किया गया है। सभी विद्यार्थी सैनिटाजर का इस्तेमाल कर पाएं इसके लिए बाकायदा एक कर्मी भी तैनात किया गया है।
-----बाक्स
1. शिक्षक देंगे कमजोर विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान
एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि दाखिले के दौरान शिक्षकों से हर विद्यार्थी का आंकलन करने को कहा गया है। इसके लिए शिक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई है। यदि किसी विद्यार्थी में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वह विद्यार्थी नई कक्षा में अपना बेहतर दे पाए। कोविड प्रोटोकाल को लेकर भी विद्यार्थी जागरूक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. शिक्षिका भावना कंवर ने कहा कि स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कोविड वैक्सीनेशन पर विशेष जागरूक किया जा रहा है। मास्क व सामाजिक दूरी को लेकर भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
3. शिक्षिका भावना रावत ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सभी विद्यार्थियों ने बेहतर कार्य किया है। आगामी सत्र को लेकर शिक्षक पहले से ही तैयार हैं। हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया जा चुका है।

------बाक्स
विद्यार्थी बोले- शिक्षकों ने की मेहनत, ऑनलाइन पढ़ाई से हमने बहुत कुछ सीखा
4. कृष ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई से बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। शिक्षकों ने बहुत मेहनत की है जिस कारण हम आसानी से परीक्षा दे पा रहे हैं।
5. मिशिता ने कहा कि स्कूल खुलने पर अच्छा लग रहा है। नयी कक्षा में जाने के बाद स्कूल बंद न हों, यही दुआ है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed