{"_id":"62015f8cfef1ac1a5b59bbb3","slug":"after-four-days-dead-body-of-senior-citizen-kedar-singh-in-sila-nahan-news-sml398900168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद मिला लापता बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद मिला लापता बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के गांव पारली-फोराड़ के लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव कुफरधार में मिला है। बुजुर्ग चार दिन से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार केदार सिंह (70) दो फरवरी को सुजुई बॉस से शिलाई गया था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने केदार सिंह की तलाश की। केदार सिंह का शव कुफरधार रास्ता से करीब 200 फुट नीचे गिरा हुआ मिला। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान पाए गए।
ग्रामीण मृतक को शिलाई अस्पताल लाए। भतीजे गीता राम ने डॉक्टरों व पुलिस को केदार सिंह की मृत्यु गिरने के कारण होनी बताई। साथ ही परिजनों ने मृतक की मृत्यु के बारे में कोई भी शक शुबा जाहिर नहीं किया। लिहाजा, शिलाई पुलिस ने अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि की है।