फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   advance booking begin in hotels of renuka and jamta for weekand and merry crismus

रेणुका और जमटा के होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग

Tue, 21 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
advance booking begin in hotels of renuka and jamta for weekand and merry crismus
रेणुका में पर्यटन विभाग का होटल। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। वीकेंड और क्रिसमस के मौके पर होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों की आवभगत के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। जिले के अधिकतर होटलों में क्रिसमस के मौके पर एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके चलते क्रिसमस के मौके पर जिले में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

होटलों में 70 से 80 फीसदी कमरों को बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में होटल व्यवसायियों को क्रिसमस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पर्यटन निगम के रेणुका होटल में सभी 14 कमरों को पर्यटकों ने एडवांस में बुक कर लिया है। साथ लगते जमटा के निजी होटलों में भी 80 फीसदी कमरों की बुकिंग की जा चुकी है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, उसके बावजूद भी पर्यटकों के उमड़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

आगामी शुक्रवार शाम से ही पर्यटक जिले के विभिन्न स्थानों की ओर रुख करना शुरू कर देंगे। ऐसे में होटल व्यवसायियों को भी अपना कारोबार चमकने की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। होटल व्यवसायियों को लंबे अंतराल के बाद पर्यटकों के उमड़ने का इंतजार है। यदि मौसम ने साथ दिया तो क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक पर्यटकों का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में होटल व्यवसाय भी अपनी पूरी तैयारी में है। कई होटलों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है ताकि क्रिसमस के मौके पर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। भोजन की दरों में भी विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के ऊपरी इलाकों में पर्यटकों की आमद अधिक रहने की उम्मीद है। रेणुका और जमटा में होटलों को एडवांस बुकिंग हो गई है। पांवटा साहिब में भी 60 फीसदी के करीब कमरों की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड के बावजूद भी पर्यटकों की आमद अच्छी रहने की उम्मीद है। यदि मौसम साफ रहा तो नववर्ष तक पर्यटक जिले के ऊंचे इलाकों की ओर खींचे चले आएंगे। फिलहाल, ऐसी संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed