फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused of furgery case arrested in surya colony ponta sahib by utrakhand police

संशोधित पांवटा की सूर्या कॉलोनी में छिपा फिरौती मामले का आरोपी दबोचा

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
accused of furgery case arrested in surya colony ponta sahib by utrakhand police
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड पुलिस ने पांवटा साहिब में छापामारी की है। फिरौती मामले के आरोपी की लोकेशन मिलने पर टीम ने पांवटा साहिब के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापा मारा। इसके बाद पुलिस ने सूर्या कॉलोनी में छिपे फिरौती मामले के आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने पांवटा पुलिस की मदद से हरियाणा निवासी 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के रुड़की क्षेत्र में एक फिरौती का मामला दर्ज हुआ था। इसके आरोपी की लोकेशन हिमाचल के पांवटा क्षेत्र में आ रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने डीएसपी पांवटा से जांच में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

फिरौती मामले का आरोपी बार-बार ठिकाने बदल रहा था। वह दस स्थलों को अपना ठिकाने बना चुका था। इसके बाद रुड़की पुलिस ने मोबाइल के जरिए आरोपी की पुख्ता लोकेशन सूर्या कॉलोनी निकाल ली। सीआईए टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ वार्ड-6 सूर्या कॉलोनी में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापामारी के दौरान कॉलोनी में ही एक घर में किराये के कमरे से आरोपी सोनू उर्फ जसप्रीत पुत्र लक्की निवासी जगाधरी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू को उत्तराखंड पुलिस साथ ले गई है। डीएसपी बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने रुड़की में हुए एक फिरौती मामले के आरोपी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed