फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp pradarshan in ponta

Sirmour News: राज्य स्तरीय मांगों को लेकर एबीवीपी पांवटा इकाई ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp pradarshan in ponta
राज्य स्तरीय मांगों को लेकर एबीवीपी पांवटा इकाई सोमवार को धरना प्रदर्शन शुरु करते हुए: संवाद
राज्य स्तरीय मांगों को लेकर एबीवीपी पांवटा इकाई ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

छात्रहितों को लेकर गंभीर नहीं सरकार, प्रदेश भर में होंगे उग्र आंदोलन : एबीवीपी
नारेबाजी के दौरान प्रदेश में सीएससीए चुनाव करवाने की उठाई गई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पांवटा साहब इकाई की ओर से प्रदेश स्तरीय मांगोें को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदेश में सीएससीए चुनावों को बहाल करने व शिक्षकों व गैर शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पांवटा कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्थानीय इकाई की मंत्री शिवानी चौहान ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। प्रदेश सरकार के निर्णय छात्र विरोधी रहे हैं जिससे छात्रों के बीच काफी रोष है और विद्यार्थी परिषद इन निर्णयों का विरोध करती है। एबीवीपी की प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं, शिक्षक और गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र की जाए, हिमाचल यूनिवर्सिटी और सीएस के पालमपुर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए व शैक्षणिक संस्थानों में राजनैतिक दखल बंद किया जाए।
विज्ञापन

सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर व विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता, वक्ताओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के धैर्य की परीक्षा न लें, वरना आगामी आंदोलनों की जिम्मेदार प्रदेश सरकार स्वयं होगी। इस दौरान सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सामटा, एबीवीपी पांवटा इकाई अध्यक्ष वंश भंडारी, इकाई सह सचिव यक्षिका भारद्वाज, उपाध्यक्ष ऋषभ व तहसील संयोजक जतिन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed