फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp celebrated sathapna divas in sanskrit college

Sirmour News: एबीवीपी छात्रों ने स्थापना दिवस पर संगोष्ठी करके बांटी मिठाई

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp celebrated sathapna divas in sanskrit college
संस्कृत कॉलेज में स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को मिठाई बांटते एबीवीपी छात्र। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिषद के इतिहास, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराना रहा।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य, संगठन की कार्यपद्धति, छात्र हित और राष्ट्रहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और छात्र हित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed