{"_id":"6617ecd61ea73436d30d5fef","slug":"about-one-lakh-10-thousand-devotees-reached-for-the-darshan-of-mata-bala-sundari-nahan-news-c-177-1-ssml1028-122270-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माता बाला सुंदरी के दर्शनों को पहुंचे करीब एक लाख 10 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माता बाला सुंदरी के दर्शनों को पहुंचे करीब एक लाख 10 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
सचित्र-
दो किलो चांदी, 6 ग्राम सोने समेत अर्पित किए 13 लाख 8 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले के तीसरे दिन एक लाख 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान 13,08,980 रुपए नगद, दो किलो 154 ग्राम चांदी और 6 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना भेंट स्वरूप श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पण किया।
हर रोज की भांति मंदिर के कपाट प्रात: मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जबकि दूर दराज से आए श्रद्धालु मध्यरात्रि से ही कतारबद्ध होने शुरू हो गए थे। दिन भर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भंडारा स्थलों पर भी गर्मी से बचने के लिए स्थाई शैड बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि त्रिलोकपुर मंदिर में श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा दी जा रही है। मेले के आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुविधानुसार मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- संवाद