फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पारिवारिक कलह के कारण की थी युवक ने आत्महत्या

पारिवारिक कलह के कारण की थी युवक ने आत्महत्या

Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। थाना पांवटा के तहत बीते दिन गोजर गांव के नजदीक टाटा इंडिगो कार में मिले शव का पुलिस ने पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस एएसआई दिलबाग सिंह एवं चौकी प्रभारी रणजीत राणा ने बताया कि पारिवारिक झगड़ा एवं मृतक जसविंद्र सिंह के खिलाफ उत्तराखंड के विकासनगर में पुलिस केस दर्ज हुआ था, जिससे परेशान होकर आरोपी पुलिस एवं परिवार की नजर से बचने के लिए पड़ोसी राज्य हिमाचल के गोजर गांव में पहुंच आया, जहां उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
विज्ञापन

पांवटा के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक जसविंद्र का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पारिवारिक झगड़ा बताया गया है। गौरतलब हो कि बीते दिन सोमवार को गोजर गांव के समीप टाटा इंडिगो कार नंबर यूके07-7255 से एक शव मिला। शव की पहचान जसविंद्र सिंह 42 पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह निवासी गांव जामनीपुर तहसील हर्बटपुर (उत्तराखंड) के रूप में हुई थी। हिमाचल पुलिस ने शव को युवक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed