{"_id":"134-56860","slug":"Sirmour-56860-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत
Sirmour
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सोलन-मानवा मार्ग पर चंदोल गांव के समीप एक ट्रक 407 सोमवार रात को गहरी खाई में गिर गया जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 बजे चंदोल गांव के समीप 407 ट्रक नंबर एचपी16-3381 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे ट्रक चालक चंदोल गांव निवासी अलबेल सिंह उर्फ पप्पू (35) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक सेब एवं सब्जी को दिल्ली छोड़कर वापस चंदोल गांव जा रहा था कि रात को घर से कुछ दूरी पर यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
पिकअप खाई में गिरी, दो घायल
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत एक पिकअप एचपी63ए-2142 सोमवार रात को सोलन-नेरीपुल मार्ग पर नईनेटी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फुट नीचे गिर गई जिससे उसमें सवार शिमला जिले के बलग गांव निवासी सुरेंद्र सिंह एवं श्याम लाल को चोटें आई है। हालांकि पुलिस में शिकायत नहीं होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।