फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तालो सेरटा और संगड़ाह में मकान जमींदोज

तालो सेरटा और संगड़ाह में मकान जमींदोज

Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तालो सेरटा और संगड़ाह में मकान जमींदोज
नाहन/संगड़ाह(सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बारिश ने कहर बरपाया है। शुक्रवार से जारी बारिश के कारण कई जगह भारी नुकसान हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन होने से लोगों का रिहायश मकान गिर गया। इस कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत एक बीपीएल परिवार पर बारिश की सख्त मार पड़ी। ताला सेरटा निवासी संतराम पुत्र रामानंद का पक्का मकान बारिश में ढह गया। बताया जा रहा है कि मकान के साथ बना डंगा बैठने के कारण मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। इस कारण जान का नुकसान होने से बच गया। दोपहर बाद पटवारी यशवंत सिंह ने मौके का मुआयना किया। पटवारी यशवंत सिंह ने बताया कि डंगा बैठने के कारण मकान का लेंटर गिर गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे तहसीलदार को भेज दिया जाएगा। नुकसान की सूचना फोन पर भी उन्हें उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, संगड़ाह क्षेत्र में भी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण एक सोलर लाइट और बीएसएनएल और एक जिओ का खंभा गिर गया। संगड़ाह टिकरी संपर्क मार्ग पर शलाहां बस्ती में हुए भूस्खलन के कारण इंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का दो कमरों का मकान जमीदोंज हा गया। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed