फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   84 corona sample report found negative in Sirmaur

राहत: सिरमौर के 84 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 07 May 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
84 corona sample report found negative in Sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के लिए वीरवार को फिर राहत भरी खबर आई है। सिरमौर से जांच के लिए कसौली लैब भेजे गए कुल 84 सैंपलों की निपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से 71 सैंपल चंडीगढ़ से दो दिन पहले लौटे लोगों के हैं। विभिन्न राज्यों में फंसे ये लोग चंडीगढ़ से होते हुए एचआरटीसी की सात बसों में सिरमौर लाए गए हैं। फिलहाल, सभी को कालाअंब और पांवटा साहिब के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को पांच मई को एचआरटीसी की बसों में सिरमौर लाया गया है। इनमें कई विद्यार्थी भी शामिल हैं। कुल 169 लोग यहां लाए गए। थर्मल स्क्रीनिंग, ट्रैवल हिस्ट्री और अन्य जांच पड़ताल के पश्चात सभी को संस्थागत क्वारंटीन में रखने को फैसला लिया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब इन्हें घर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि कुल 84 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 71 सैंपल कालाअंब और पांवटा साहिब क्वारंटीन सेंटर से लिए गए थे। कालाअंब से 34 और पांवटा साहिब से 39 सैंपल लेकर जांच को कसौली भेजे गए। इसके अलावा आठ सैंपल मेडिकल कॉलेज से गए थे। इनकी वीरवार शाम को रिपोर्ट आई है। ये सभी सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed