फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर के दर्जनों पॉलीहाऊस की मरम्मत लटकी

सिरमौर के दर्जनों पॉलीहाऊस की मरम्मत लटकी

Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के दर्जनों पॉलीहाऊस की मरम्मत लटकी
सिरमौर के दर्जनों पॉलीहाउस की मरम्मत लटकी
विज्ञापन

कार्य करने को तैयार नहीं हो रही कंपनियां, किसानों में रोष
पिछले साल भी नहीं हुई थी खेती, इस वर्ष भी छाया संकट
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। राज्य सरकार की ओर से पॉलीहाउस की मरम्मत के लिए शुरू की गई योजना धरातल पर धराशायी हो रही है। करीब एक साल बाद भी पॉलीहाउसों की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस वजह से सिरमौर जिले के दर्जनों किसानों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा। बताया जा रहा है कि जिन कंपनियों को मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। प्रति वर्ग मीटर सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य कम बताकर ठेकेदारों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इससे किसान पॉलीहाउस में खेती नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले प्रदेश सरकार ने किसानों के पॉलीहाउस की मरम्मत करने के लिए 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा की थी लेकिन, हाल ही में प्रदेश सरकार ने पांच साल पहले बने पॉलीहाउस की मरम्मत के लिए 70 फीसदी अनुदान देने की बात कही थी। किसानों को 30 फीसदी राशि स्वयं खर्च करनी होगी। अब एक वर्ष में किसानों के पॉलीहाउस की मरम्मत न होने से किसानों में रोष है। विभाग की मानें तो सरकार की ओर सेे पॉलीहाउस की मरम्मत के लिए जो बजट निर्धारित किया गया है उसमें ठेकेदार कार्य करने को तैयार नहीं है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रति वर्ग मीटर मूल्य कंपनियों को बेहद कम लग रहा है। किसान शमशेर सिंह, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और उमादत्त ने बताया कि उन्हें एक वर्ष पहले पॉलीहाउस के मरम्मत को मंजूरी आई है। लेकिन, आज तक मरम्मत नहीं की गई। जिले में करीब 25 किसान ऐसे हैं जिनकी कई हजार वर्ग मीटर के पॉलीहाउस की मरम्मत होनी थी जो नहीं हो पाई है। उधर, जिला उपनिदेशक कृषि विभाग जगदीश रनोट ने बताया कि विभाग के पास पॉलीहाउस की मरम्मत करने के लिए पर्याप्त बजट है। करीब 25 लाख का बजट सरकार की ओर से दिया गया है। जिन कंपनियों को काम दिया गया था, वे कंपनियां काम नहीं कर रही हैं। कुछ और कंपनियों से भी इस संबंध में बात की जा रही है। जैसे ही कंपनियां काम करने को राजी होंगी, तुरंत किसानों के पॉलीहाउस की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed