फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का आगाज

सिरमौर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का आगाज

Sat, 01 Sep 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का आगाज
post office - फोटो : Demo photo
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ कर दिया है। शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जिला परिषद के सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में इसका शुभारंभ किया। सिरमौर जिले में प्रथम चरण में 158 डाकघरों के माध्यम से लोगों को बैंक सुविधा घर-द्वार पर मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पहली सितंबर को देश की 650 डाकघर शाखाओं और 3250 एक्सेस केंद्रों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत जोड़ा गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों और नौ डाक मंडलों के 2790 डाकघरों में यह सुविधा आरंभ हुई है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को दिसंबर 2018 तक बैंक सुविधा घर-द्वार पर उपलब्ध होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति का खाता संबंधित गांव में कार्यरत डाकघर में जीरो बैलेंस से खुलेगा। इसके लिए केवल एक आधार की आवश्यकता होगी। यह बैंक सुविधा पेपर रहित होगी। बैंक में जमा खाता पर चार प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से खाताधारक को आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से लेन-देन करने की सुविधा मिलेगी। इस बैंक खाता में न्यूनतम धनराशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। बैंक सुविधा में एसएमएस और एटीएम चार्ज भी खाताधारक से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट बैंक पेमेंट्स बैंक सुविधा के माध्यम से खाताधारक मोबाइल, डीटीएच इत्यादि को रिचार्ज कर सकते हैं। बिजली, पानी, रसोई गैस, बीमा प्रीमियम की राशि का भुगतान भी इस बैंक सुविधा से घर-द्वार पर सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर उन्होंने डाकघर खाताधारकों को क्यूआर कार्ड भी वितरित किए। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि ने सबसे ज्यादा बैंक खाते खोलने वाले तीन व्यक्तियों पुरुषोत्तम सिंह, धर्म सिंह तथा चमनलाल को सम्मानित किया। सहायक अधीक्षक डाक आरडी पाठक ने डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पांवटा दून के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed