{"_id":"5b0d620b4f1c1ba36e8b532d","slug":"81527603723-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार के केरका-धनला गांव में पेयजल को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार के केरका-धनला गांव में पेयजल को तरसे लोग
Updated Tue, 29 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिपार के केरका-धनला गांव में पेयजल को तरसे लोग
एक किमी दूर सिंचाईं योजना का गंदा पानी पीने को विवश
महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल पांवटा आईपीएच कार्यालय पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता से एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा पहुंचा। महिला मंडल केरका व धनला की महिलाओं ने कहा कि लंबे अरसे से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नई योजना कार्य पूरा नहीं हो रहा जिससे, इसका लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि मजबूरन दो दर्जन परिवार एक किलोमीटर दूर सिंचाई योजना का गंदा पानी पी रहे हैं।
मंगलवार को केरका-धनला महिला मंडल प्रधान रीना देवी, महासचिव सुषमा देवी, गुड्डी, गुलाबी, करीना, श्यामा देवी, पानो देव, वीना देवी, सीता, रीना कुमारी, सुरमी देवी, जुम्मा देवी, पार्वती देवी, सोनी देवी, कांता, रंजीता, सत्या व कौशल्या समेत महिलाओं ने पांवटा पहुंच कर आईपीएच विभाग अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
अधिकारी के बाहर होने पर विभाग के अधीक्षक को लिखित ज्ञापन दिया है जिसमें कहा है कि 3 वर्षों से दिक्कत झेल रहे हैं। नई योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार को योजना कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश जारी किए जाएं। नघेता पंचायत के दोनों उपगांवों को पेयजल किल्लत हो रही। गर्मियों में समस्या विकराल होती जा रही है जिससे एक किलोमीटर दूर एक सिंचाई योजना का गंदा पानी पी रहे हैं। दो दर्जन परिवार पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा एके धीमान ने कहा कि महिलाओं का ज्ञापन पहुंचा है। दिक्कतें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
--------------
-------संजय भारद्वाज