{"_id":"5ba91502867a557ec4199416","slug":"71537807618-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार के जंगल में ठंड से मरीं 40 भेड़-बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार के जंगल में ठंड से मरीं 40 भेड़-बकरियां
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चूड़धार के जंगल में ठंड से मरे मवेशी
नौहराधार (सिरमौर)। भारी बारिश के साथ जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ठंड के प्रकोप से चूड़धार के जंगल में चालीस भेड़-बकरियां मर गईं। इससे पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार नौहराधार के सोतानी निवासी यशपाल, रमेश, बलियाराम, सत्यपाल, देवेंद्र सिंह की चालीस बकरियां चूड़धार के जंगल में ठंड के प्रकोप की भेंट चढ़ गई हैं। पशुपालकों ने बताया कि वह चूड़धार के जंगलों में अप्रैल में अपने मवेशियों को ले जाते हैं और अक्तूूबर में वापस घरों की ओर लौटते हैं। लेकिन, सितंबर में अत्यधिक बारिश और ठंड की वजह से उनकी बकरियां मर गई हैं। उधर, पशु चिकित्सालय नौहराधार डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि मरे हुए मवेशियों के पोस्टमार्टम किए जाएंगे। इसके बाद नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।