फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देवता शिरगुल के जयकारों से गूंजा राजगढ़

देवता शिरगुल के जयकारों से गूंजा राजगढ़

Sat, 14 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
देवता शिरगुल के जयकारों से गूंजा राजगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ का जिला स्तरीय बैसाखी मेला धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। शिरगुल देवता को समर्पित मेले का आगाज देवता के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शनिवार को हो गया। इस अवसर पर देवता की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
पहली बार देवता की पालकी के साथ काफी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। कई स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों व लोगों ने देवता की पालकी का स्वागत फूल बरसाकर किया। नेहरू मैदान में मंच पर थोड़ी देर रुककर देवता की पालकी पुन: मंदिर लौट गई। इस दौरान स्थानीय लोग व स्कूली बच्चे शिरगुल देवता के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर स्थानीय स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसवीएन स्कूल की छात्राओं ने ‘एक स्वर मेरा मिला दे’ सरस्वती वंदना से किया। सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने ‘उबे वोणों दे हामें जाओ’ व ‘मारे तो मुंजरा लाणा’ आदि नाटियां प्रस्तुत करके समां बांधा। राजेश कुमार, दिनेश कुमार, बालकृष्ण म्यूजिकल ग्रुप, सुभाष, तपेंद्र चौहान संगड़ाह, संदीप म्यूजिकल ग्रुप नौहराधार, आरूषी ग्रामीण संगठन, योगराज सुन्नी शिमला, हेतराम कैंथा, सरस्वती कला मंच, रवि करालटा, संदीप चौहान व सतीश कुमार आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि नेहरू मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये व नाले के लिए दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीएम राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सेवानिवृत्त उपकुलपति जगमोहन चौहान, डीएसपी दुष्यंत सरपाल, बीडीओ केडी कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed