फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7 retired teachers honoured in ponta

Sirmour News: सात सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
7 retired teachers honoured in ponta
राजकीय सेवा निवृत अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई द्वारा80 व 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत
सात सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई का सम्मान समारोह आयोजित
पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में राजकीय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ पांवटा इकाई का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मधुबाला बेदी रही। इस दौरान जिला संघ कार्यकारिणी के सदस्य दिलीप वर्मा, नीना कौशिक, वेद प्रकाश बेदी, देवी सहाय शास्त्री व संतराम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में 75 और 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त सात शिक्षकों को सम्मानित किया।
संघ के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भूषण शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी सेवानिवृत्त अध्यापकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह की मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मधुबाला बेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षा क्षेत्र में कई दशकों तक सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया। पांवटा इकाई की कार्यकारिणी की ओर से 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापकों कृष्ण गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहींं, सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त अध्यापकों में 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके महेन्द्र सिंह राठौर, कश्मीरी लाल, किशन लाल, इंद्रजीत कौर, रुकमणी देवी और मंगतराम वर्मा शामिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक कार्यक्रम के दौरान अजय शर्मा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य, संतराम शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष, तथा रमेश खोसला एवं अन्य वरिष्ठ अध्यापकों ने अपने विचार साझा रखते हुए सभी का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

इस मौके पर कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य रतन चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, अजय शर्मा, दीर्घायु प्रसाद किमोठी. सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक नीना कौशिक, रविंद्र कुमार शर्मा, भूषण कुमार शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, सरवन सिंह बैंस, प्रवीण झांब, भूपेंद्र शर्मा, रमेश वैश, दया भारद्वाज, सुखदेव भारद्वाज और जेबीटी काडर, टीजीटी काडर, प्रवक्ता काडर, मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य, उप शिक्षा निदेशक समेत बीईओ इत्यादि कार्यक्रम मेंं शामिल रहे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed