फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका भाजपा में कार्यकर्ताओं की घर वापसी

रेणुका भाजपा में कार्यकर्ताओं की घर वापसी

Mon, 18 Mar 2019 08:02 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
रेणुका भाजपा में कार्यकर्ताओं की घर वापसी
संगड़ाह (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव में रेणुका विस क्षेत्र में भाजपा से अलग होकर आजाद उम्मीदवार के समर्थन में चले गए लोगों को वापस पार्टी में शामिल करने की मुहिम शुरू हो गई है। इन दिनों एससीएसटी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गेहल डिमाइना पंचायत के दर्जनों कार्यकर्ता वापस पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों गुमान सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह, जगत सिंह ठाकुर, जगत सिंह पहाड़िया ने पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा। इस दौरान बैठक भी आयोजित की गई। इसमें बलबीर चौहान ने पार्टी में वापस आए कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सूर्या, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजेंदर शर्मा, एससी मोर्चा रेणुका मंडल अध्यक्ष जगत सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, बागवानी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक बाबूराम शर्मा, जोन प्रभारी ईश्वर दास, कमल, रोशन लाल शर्मा, दिनेश ठाकुर, पंचायत प्रधान विदोन खिमटा, सुंदर सिंह, उपप्रधान वेद ठाकुर, पूर्व प्रधान देवीराम, उपप्रधान रणवीर ठाकुर के अलावा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed