फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में अतिक्रमणकारियों पर चला नप का डंडा

नाहन में अतिक्रमणकारियों पर चला नप का डंडा

Fri, 01 Feb 2019 10:15 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाहन में अतिक्रमणकारियों पर चला नप का डंडा
नाहन (सिरमौर)। शहर के बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को नगर परिषद ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना-अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कई जगह नगर परिषद ने रास्तों से अतिक्रमण भी हटाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम नगर परिषद् के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई। अजय अजय गर्ग ने शहर के गुन्नूघाट से भीतर की ओर बाजार से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद टीम ने दिल्ली गेट बड़ा चौक, छोटा चौक से लेकर बस स्टैंड के एमईएस मंदिर तक कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मौके पर नियमों की अवहेलना करने वाले 20 दुकानदारों के चालान काटे। इस मौके पर कई दुकानदारों को हिदायत देकर भी छोड़ा। दुकानदारों को चालान की राशि एक सप्ताह के भीतर नगर परिषद कार्यालय में जमा करानी होगी। यदि कोई दुकानदार चालान राशि जमा नहीं कराएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान खास बात यह रही कि टीम ने एक बार बाजार का राउंड लगाने के बाद दोबारा एक बार फिर राउंड लगाया। उल्लेखनीय है कि नाहन शहर के बाजार पहले ही काफी तंग हैं। वहीं, दुकानदार अपनी दुकानों का सामान रास्तों पर सजा देते हैं। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है बल्कि, अतिक्रमण से बाजार भी पूरी तरह सिकुड़ रहे हैं। दिल्ली गेट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक, बस स्टैंड, गुन्नूघाट आदि बाजारों में अतिक्रमण के चलते पैदल चलने के लिए भी रास्ता कम पड़ रहा है। ऐसे दुकानदारों को कई बार चेतावनी भी दी जाती रही है। लेकिन कई बार दुकानदार चेतावनी की भी परवाह नहीं करते। ऐसे में नगर परिषद ने यह कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

उधर, सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि अतिक्रमण के 20 चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को चालान राशि कार्यालय में जमा करानी होगी। चालान भुगतने के लिए दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed