{"_id":"5b7c40fa42c792463a2e4acf","slug":"61534869754-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-7 मार्ग पर बद्रीपुर के समीप एक ट्राले ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को एनएच-7 पर बद्रीपुर के समीप तेजरफ्तार ट्राले ने स्कूटी एचपी 17 ए-6572 को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार नारीवाला निवासी रमेश कुमार (63) पुत्र संत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि घायल रमेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। वहीं, पांवटा पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।