{"_id":"5b7c40f542c792462f5e9b5a","slug":"61534869749-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन से अचानक गिरा फौजी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के वाहन से अचानक गिरा फौजी, घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के धर्मावाला में सेना के काफिले के एक ट्रक का डाला खुल गया। इस दौरान सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सेना के जवान को रेफर कर दिया गया। सैन्य अधिकारी घायल को आगामी उपचार के लिए सैनिक अस्पताल देहरादून ले गए हैं।
उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा के समीप धर्मावाला में हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि सेना के वाहनों का काफिला हिमाचल की ओर आ रहा था। अचानक एक ट्रक का डाला खुल गया। ट्रक में बैठा एक सैनिक ट्रक से सड़क पर गिर गया। हादसे में सैनिक अनिल कुमार के सिर पर बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया लाया गया। पांवटा सिविल अस्पताल के डॉक्टर राजीव चौहान ने कहा कि घायल जवान अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया है। ट्रक से गिरने पर जवान अनिल के सिर के पिछले हिस्से की हड्डी टूट गई है। हालत गंभीर होने पर तुरंत उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचे सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जिस ट्रक में सेना पुलिस के उक्त जवान सफर कर रहे थे, अचानक उसका डाला खुल गया, जिसमें जवान अनिल कुमार सिर के बल सड़क पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायल सैनिक को आगामी उपचार के लिए देहरादून के सैनिक अस्पताल ले जा रहे हैं।