फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   60 years well maintain in sainwala village

सिरमौर: सैनवाला गांव में 60 साल पुराने कुएं को दिया नया जीवन, लोग कर उठे वाह

Sun, 19 Feb 2023 06:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
60 years well maintain in sainwala village
आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद
सचित्र-7 से 10 तक
विज्ञापन

सैनवाला गांव में 60 साल पुराने कुएं को दिया नया जीवन, लोग कर उठे वाह
शैड डाला, पानी के लिए लगाया हैंडपंप और चिड़ियों के लिए लटकाए घोंसले
जलसंरक्षण की अद्भुत मिसाल कायम कर रही आमवाला सैनवाला पंचायत
प्रधान संदीपक ने श्रमदान से खोदे जोहड़-कुआं, पुरानी बावड़ियां भी संवारी
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में प्रधान संदीपक तोमर ने 60 साल पुराने कुएं को नया जीवनदान दिया है। प्रधान ने जर्जर हो चुके इस कुएं का स्वरूप ही बदलकर रख दिया है। अब, जो भी इस कुएं को देखता है वाह-वाह कर उठता है।
जानकारी के अनुसार पंचायत घर के समीप एक 60 साल का पुराना कुआं है जो जर्जर अवस्था में था। पंचायत ने बारिश के पानी से बचाव के लिए कुएं के ऊपर टीन शैड और धूल-मिट्टी से बचाव के लिए फाइबर शीट डाली। यही नहीं कुएं में बाल्टी डालकर पानी न खींचना पड़े, इसके लिए हैंडपंप भी लगाया है। अब बच्चे भी आसानी से पानी निकाल पा रहे हैं। कुएं में चिड़ियों के लिए घोंसले भी लगाए गए हैं। इसके घने में प्लास्टिक वेस्ट पोलिब्रिक्स भी इस्तेमाल किया है। ऊपर से जलसंरक्षण के लिखे संदेश लोगों को बरबस ही अपनी ओर लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

----
जलसंरक्षण में निरंतर अद्भुत मिसाल पेश कर रही पंचायत
आमवाला सैनवाला पंचायत प्रधान संदीपक तोमर के नेतृत्व में जल संरक्षण की अद्भुत मिसाल पेश कर रही है। पंचायत में लगातार नये जलस्रोत तैयार करने और पुराने जलस्रोतों को संवारने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच जोहड़ तैयार, कुआं और संवारी पुरानी बावड़ियां
प्रधान संदीपक की अगुवाई में पंचायत में पांच जोहड़ तैयार किए जा चुके हैं। इनमें से दो जोहड़ सैनवाला में श्रमदान से तैयार किए हैं। जबकि जल जीवन मिशन के तहत बोगरिया में दो और सैनवाला में एक जोहड़ मनरेगा कार्य से तैयार किया है। निचला आमवाला में श्रमदान से एक कुआं भी खोदा गया है। यही नहीं क्षेत्र में दशकों पुरानी जमींदोज हो चुकी बावड़ियों को भी नया जीवनदान दिया है। दोनों बावड़ियां इतने आधुनिक ढंग से तैयार की गई हैं कि जो भी उनको देखता है, वह भौचक्का रह जाता है। दोनों बावड़ी के बाहर हैंडपंप तक लगाया गया है ताकि लोगों को बावड़ी का पानी हैंडपंप के जरिए ही बाहर ही उपलब्ध हो जाए।

-----पंकज तन्हा

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

आमवाला-सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में जर्जर हो चुके कुंए को दिया गया नया स्वरूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed