{"_id":"61e461610c9f4820b66b9ada","slug":"60-bus-rout-were-closed-on-sunday-in-sirmaur-district-people-facing-problem-nahan-news-sml3968801181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन बस स्टैंड और दिल्ली गेट पर नहीं मिली सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन बस स्टैंड और दिल्ली गेट पर नहीं मिली सवारियां
विज्ञापन
नाहन के दिल्ली गेट बस स्टापेज पर बस का इंतजार करते चुनिंदा लोग।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के करीब 60 फीसदी रूट बंद रहे। जिला मुख्यालय नाहन स्थित बस स्टैंड और दिल्ली गेट बस स्टॉप पर वीरानी ही छाई रही। केवल इक्का-दुक्का लोग की बसों का इंतजार करते रहे।
स्थान बस स्टैंड नाहन। समय सुबह 11 बजे। इस दौरान बस स्टैंड पर सवारियां न के बराबर नजर आई। केवल निजी बस के चालक-परिचालक सवारियों को जाने के लिए पुकारते रहे। इसी तरह दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली गेट बस स्टॉप पर तीन-चार सवारियां बस का इंतजार करती दिखीं। रेणुकाजी जाने वाले रमेश ने बताया कि बस न मिलने से उन्हें घर जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। वह काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं।
इसी तरह कौलांवालाभूड़ जाने वाले राकेश ने बताया कि रविवार को बसें काफी कम हैं। ऐसे में उन्हें घर जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को बाजार बंद, शनिवार और रविवार को वीकेंड होने पर सवारियों के कम रहने के कारण निगम ने करीब 60 फीसदी रूट बंद रखे हैं। इस दौरान केवल कुछ ग्रामीण रूटों पर ही बस सेवाएं चलीं।
विज्ञापन
उधर, जिले के ददाहू, राजगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी निगम की सेवाएं बंद रहीं। बस अड्डा प्रभारी नाहन सुखराम ने बताया कि रविवार को लंबे रूट और आधा दर्जन लोकल रूटों को छोड़कर बाकी बस सेवाएं बंद रहीं। उन्होंने बताया कि जो रूट रविवार को चलाए गए उन पर भी सवारियां बहुत कम थीं। ऐेसे में घाटे के चलते रविवार को कुछ रूटों पर बस सेवा बंद रखी गई हैं।
द्र