फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   5953 candidates filed their nominations in eight development blocks.

Sirmour News: आठ विकास खंडों में 5953 प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी

Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
5953 candidates filed their nominations in eight development blocks.
अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन

3256 उम्मीदवारों ने आखिरी दिन दाखिल किए पर्चे
प्रधान और वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला
युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने बढ़ाया चुनावी रोमांच
पांवटा साहिब विकासखंड में सबसे अधिक नामांकन
-पहले दिन केवल 906, दूसरे दिन 1791 उम्मीदवारों ने ही किया था नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली प्रक्रिया में जिले के आठ विकास खंडों में 5953 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन के अंतिम दिन जिला भर के नामांकन केंद्रों पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया।
सबसे अधिक मुकाबला वार्ड सदस्य और प्रधान पद के लिए देखने को मिला। जिले में प्रधान पद के लिए 1452, उपप्रधान पद के लिए 1211 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 2742 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसके अलावा जिला परिषद के लिए 74 तथा पंचायत समिति के लिए 474 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 906 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे, जबकि दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 1791 पहुंची। अंतिम दिन 3256 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विकास खंडवार आंकड़ों में पांवटा साहिब सबसे आगे रहा। यहां प्रधान पद के लिए 267 और वार्ड सदस्य के लिए 690 नामांकन दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन विकास खंड में 659 नामांकन हुए। इनमें प्रधान पद के 140, उपप्रधान के 133, वार्ड सदस्य के 330, पंचायत समिति के 51 और जिला परिषद के 5 नामांकन शामिल हैं।
पांवटा साहिब में 1326 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें प्रधान के 267, उपप्रधान के 226, वार्ड सदस्य के 690, पंचायत समिति के 119 और जिला परिषद के 24 उम्मीदवार शामिल हैं।
राजगढ़ विकास खंड में 769 नामांकन हुए। इनमें प्रधान के 251, उपप्रधान के 178, वार्ड सदस्य के 284, पंचायत समिति के 51 तथा जिला परिषद के 5 उम्मीदवार शामिल हैं।
संगड़ाह विकास खंड में 703 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। इनमें प्रधान के 171, उपप्रधान के 155, वार्ड सदस्य के 312, पंचायत समिति के 53 तथा जिला परिषद के 12 उम्मीदवार शामिल हैं।
पच्छाद में 753 नामांकन हुए। इनमें प्रधान के 192, उपप्रधान के 192, वार्ड सदस्य के 308, पंचायत समिति के 51 तथा जिला परिषद के 10 उम्मीदवार शामिल हैं।
शिलाई में 720 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें प्रधान के 180, उपप्रधान के 146, वार्ड सदस्य के 328, पंचायत समिति के 60 तथा जिला परिषद के 6 उम्मीदवार शामिल हैं।
ददाहू में 594 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इनमें प्रधान के 149, उपप्रधान के 120, वार्ड सदस्य के 273, पंचायत समिति के 49 तथा जिला परिषद के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।
कमरऊ विकासखंड में 429 नामांकन हुए। इनमें प्रधान पद के लिए 102, उपप्रधान के 61, वार्ड सदस्य के 217, पंचायत समिति के 40 तथा जिला परिषद के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे मुकाबले के रोचक होने की उम्मीद बढ़ गई है।
ददाहू पंचायत के तीन वार्डों में सहमति
ददाहू पंचायत में नामांकन के अंतिम दिन तीन वार्डों में सहमति बनने से वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पंचायत के नौ वार्डों में कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए। प्रधान पद के लिए पंकज गर्ग, विजयपाल, अखिल अग्रवाल, विपिन गोयल, शिखा वालिया, संगीत वालिया, विजय कुमार, उषा देवी और कपिल गुप्ता ने नामांकन भरा है। उपप्रधान पद के लिए कपिल गुप्ता, संगीत वालिया, करण जस्सल, कुलदीप शर्मा, अखिल अग्रवाल और विजय कुमार मैदान में हैं।
एआरओ परस राम लोहिया ने बताया कि वार्ड नंबर-2 से हेमंत कुमार, वार्ड नंबर-4 से ऐश्वर्य गुप्ता और वार्ड नंबर-6 से बिमला देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए हैं। अन्य छह वार्डों से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
शिलाई में जिला परिषद चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
जिला परिषद चुनाव के तहत शिलाई क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 और 4 से अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर-3 से सुनीता और तारा देवी, जबकि वार्ड नंबर-4 से शिवानी चौहान और इंदु ने पर्चे भरे। इससे पहले वार्ड नंबर-3 से चंद्रकला और नूतन भी नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
शिलाई पंचायत में प्रधान पद के लिए सरोज, नीलम कुमारी और रेखा देवी मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए जाती राम, ललित शर्मा और ओम प्रकाश ने नामांकन दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर-1 से मालों देवी और कुलदीप सिंह, जबकि वार्ड नंबर-2 से कुलदीप सिंह और प्रताप सिंह ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन किया है।
राजगढ़ में जिला परिषद की दो सीटों पर पांच उम्मीदवार
राजगढ़ में जिला परिषद की दो सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें करगाणु से दो और नेरी कोटली से तीन उम्मीदवार शामिल हैं। पंचायत समिति की 15 सीटों के लिए कुल 51 नामांकन दाखिल हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ने बताया कि अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने जिला परिषद के लिए नामांकन भरे।
तहसीलदार एवं नामांकन अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अंतिम दिन 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
संगड़ाह में भाजपा समर्थित हंसराज ने भरा नामांकन
रेणुका विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद वार्ड नंबर-1 नौहराधार से भाजपा समर्थित हंसराज ने उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेता नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, प्रताप तोमर, जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, जितेंद्र सिंह और सुनील गोसाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कालाअंब प्रधान के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में
विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें प्रधान पद के लिए 3, उपप्रधान पद के लिए 2 और वार्ड सदस्य पद के लिए 9 उम्मीदवार शामिल रहे।

पूरी नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के लिए 11, उपप्रधान के लिए 6 तथा वार्ड सदस्य के लिए 21 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। नौ वार्डों वाली कालाअंब पंचायत में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed