{"_id":"6718e7d0c3c9b466f50bcae4","slug":"56-year-old-man-dies-due-to-bike-collision-nahan-news-c-177-1-ssml1028-135161-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाइक की टक्कर से 56 साल के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाइक की टक्कर से 56 साल के व्यक्ति की मौत
Wed, 23 Oct 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब के त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर रात को पेश आया हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर एक हादसे में 56 वर्षीय राहगीर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पप्पू सिंह, निवासी शिव काॅलोनी कालाअंब (हरियाणा) के तौर पर हुई है। बहरहाल, कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया।
हादसा मंगलवार देर रात पेश आया, जब मृतक पैदल घर की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की पहचान शौहीन, निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कालाअंब कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है।