फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   546 Pradhans and Up-Pradhans ready for service; took the oath of office.

Sirmour News: 546 प्रधान और उप-प्रधान सेवा के लिए तैयार, पद की ली शपथ

Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
546 Pradhans and Up-Pradhans ready for service; took the oath of office.
नाहन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्ष
बिना पक्षपात, इमानदारी, कर्मठता और पारदर्शिता से काम करने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के लिए जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की।

उद्योग मंत्री ने जिले की सभी 273 पंचायतों के 546 प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्योग मंत्री ने बिना पक्षपात के पूर्ण इमानदारी, कर्मठता व पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे से ही जिले भर से पंचायत प्रधान और उप-प्रधान जुटने शुरू हो गए थे। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर ब्लॉक वाइज जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की हुई थी। इस कारण किसी भी जन प्रतिनिधि को अपनी सीट ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी जन प्रतिनिधि ब्लॉक वाइज अपने स्थान पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर पंखे लगाए गए। आयोजन स्थल पर पुलिस कर्मचारी डयूटी पर मुस्तैद दिखे। जन प्रतिनिधियों को पीने के पानी की बोतलें भी वितरित की जाती रही। आयोजन स्थल पर मुख्यातिथि सुबह 11:30 बजे पहुंचे। उनके साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने शॉल-टोपी देकर दोनों अतिथियों को स्वागत किया। इसके बाद राजगढ़ के गिरिगंगा सांस्कृतिक दल ने जन सूचना एवं संपर्क विभाग के सौजन्य से योजनाओं की नाच-गाकर जानकारियां दीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नाहन अजय बहादुर, पूर्व विधायक पांवटा साहिब किरनेश जंग, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार, एचपीएमसी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रणुका जी के अध्यक्ष रेणुका तपेंद्र सिंह, जेलदार सहित अन्य लोग मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जन जनप्रतिनिधियों के लिए एसएफडीए हॉल नाहन में खाने-पीने का प्रबंधन किया हुआ था।

बिना पढ़े एक भी कागज पर साइन न करें : हषवर्धन

हर्षवर्धन चौहान ने जन प्रतिनिधियों को बिना पढ़े एक भी कागज पर साइन न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया तो वे भ्रष्टाचार की दलदल में अंदर तक खींच जाएंगे। उन्होंने पंचायत सचिवों से पंचायत के पूर्व कार्यों की विस्तृत जानकारी भी हासिल करने का आह्वान किया। हर्षवर्धन ने कहा कि पंचायतों में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामले सामने आए हैं। योजना का पैसा जारी हो गया, धरातल पर काम हुआ ही नहीं। ऐसे में सभी पंचायत प्रधान और उपप्रधान सबसे पहले अपनी शक्तियों को जानें, योजनाओं को समझें। कोई कागज सामने आए तो उसे बिना पढ़े बिल्कुल भी साइन न करें।

पंचायत में बिना भेदभाव काम करें

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नव निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि वह सभी बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और प्रत्येक क्षेत्र का विकास करें।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खली

कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण के पलों का इंतजार कर रहे थे। मंच से नाहन के विधायक और मुख्यातिथि ने संबोधन दिया। सभी को उम्मीद थी कि अब शपथ ग्रहण होगा, लेकिन ऐसा न करके सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए मंच पर कलाकार बुला लिए गए। इससे पंचायत प्रतिनिधि असहज दिखे। अधिकतर लोग यही कहते सुने गए कि अब इसकी क्या जरूरत थी।

नाहन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्ष

नाहन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed