{"_id":"5b26706a4f1c1baf6e8b88a8","slug":"51529245802-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सीमा में कार ने हिट किए साईकिल 2 सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सीमा में कार ने हिट किए साईकिल 2 सवार
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सीमा में कार ने हिट किए साइकिल 2 सवार
दोनों घायल मजदूर पांवटा अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-7 पर यमुनापुल के समीप सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने 2 साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। एक साइकिल सवार के दांत टूट गए व दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना सीमा पर होने के कारण मामले की जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रविवार शाम को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर स्थित यमुना पुल के पास हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश निवासी दो मजदूर साइकिल से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया।
हादसे में घायल चेतन सिंह (18) वर्ष पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम शुभखेड़ा पांवटा साहिब व गोविंद सिंह (19) निवासी ग्राम शुभखेड़ा पांवटा साहिब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे में प्रवासी मजदूर चेतन सिंह के 5 दांत टूट गए। चेहरे व सिर पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उधर, उत्तराखंड व हिमाचल पुलिस की संयुक्त टीम हादसा स्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
----------------
सुरेश तोमर
...