फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसडीएम निवास के बाहर पड़ी गंदगी

एसडीएम निवास के बाहर पड़ी गंदगी

Mon, 30 Oct 2017 07:38 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम निवास के बाहर पड़ी गंदगी

विज्ञापन
एसडीएम निवास के बाहर पड़ी गंदगी
नागरिक सभा ने शहर की समस्याओं पर की चर्चा
बाजार में वाहनों के प्रवेश पर जताई गहरी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नागरिक सभा नाहन ने एसडीएम नाहन के निवास स्थान के बाहर के क्षेत्र की रोज सफाई करने की मांग की है। सभा का कहना है कि वहां हर समय भारी मात्रा में कूड़ा व मलबा पड़ा रहता हैं जिससे स्वच्छता अभियान पर चोट पहुंच रही है। शहर की समस्याओं को लेकर सभा की एक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता सभा प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने की।
बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें शहर में नए पार्किंग स्थल बनाने, गृह कर वसूलना बंद करने, बस अड्डे की हालत सुधारने, शहर की गलियों में पड़े कूड़े के ढेर को नियमित साफ करने, गलियों व बाजार में पालतू जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

दिग्विजय गुप्ता ने कहा कि जल्द ही कॉलेज अपने नए भवन में चले जाएंगे। ऐसे में साइंस कॉलेज के भवन में महिलाओं के लिए तकनीकी संस्थान खोला जाना चाहिए जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएल चौहान ने सभा की ओर से गुन्नुघाट क्षेत्र में टेलीफोन बिल जमा करने का काउंटर खोलने पर दूरसंचार विभाग का आभार प्रकट किया। जबकि मदन सिंह पंवार, योगेश्वर गौतम, सोमदत्त ने मेडिकल कॉलेज में पीने के पानी कमी दूर करने, शहर की प्यास बुझाने के लिए तैयार हो रही तीसरी पेयजल योजना को समयावधि के भीतर करने की मांग की गई। ओपी सरीन, आशिक गली, आरजी अग्रवाल आदि ने नाहन चौगान में लगे राष्ट्रीय ध्वज के चारों ओर ग्रील लगवाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, सैरगाह विला राउंड में टूटे हुए बैंचों की मरम्मत करने तथा शहर में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
--------------
--तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed