फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चिपको आंदोलन लोगों को देता है वृक्षों के महत्व की सीख : भट्ट

चिपको आंदोलन लोगों को देता है वृक्षों के महत्व की सीख : भट्ट

Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चिपको आंदोलन लोगों को देता है वृक्षों के महत्व की सीख : भट्ट

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
हिमालय क्षेत्र में मानवीय क्रियाकलापों से हो रहे परिवर्तन के दुष्प्रभावों व वन्य प्राणियों के संरक्षण और विकास के उद्देश्यों से लोगों में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को नाहन में एक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया। राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिमला द्वारा नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित लोकप्रिय व्याख्यान श्रृंखला की अध्यक्षता संयुक्त सदस्य सचिव हिमकोस्ट कुणाल सिद्घार्थ ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहाकि हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित कर रहा है जिनमें जलवायु परिवर्तन केंद्र, सुदूर संवेदी केंद्र, पेटेंट सूचना केंद्र, जैव विविधता बोर्ड आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

उपस्थित विद्यार्थियों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान को सरल तरीके से समझें और अपने जीवन में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। इस मौके पर पर्यावरणविद पद्मश्री, पद्मभूषण, गांधी शांति पुरस्कार विजेता चंडी प्रसाद भट्ट ने हिमालय पर्यावरण एवं विकास के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्षों का कटान नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण है। उन्होंने चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग पेड़ों को बचाने के लिए उनसे चिपक गए क्योंकि वह वृक्षों के महत्व को जानते थे। उन्होंने बताया कि देश की 45 प्रतिशत भूमि हिमालय से निकलने वाली नदियों द्वारा सिंचित होती है। हिमालय देश को जल जीवन और उपजाऊ मिट्टी प्रदान करता है। उन्होंने हिमालय में स्थित ग्लेशियरों के कम होने पर चिंता जाहिर की और घटते ग्लेशियरों से गंगा व ब्रह्मपुत्र पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रोफेसर पीके माथुर ने संरक्षण और विकास के विषय पर व्याख्यान करते हुए कहा कि भारत एक विविध जलवायु वाला प्रदेश है जिस कारण यहां जैव विविधता पाई जाती हैं। विकास के साथ-साथ हमें जैव विविधता एवं विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर अरण्यपाल वन वाईपी गुप्ता, डीएफओ निशांत मंढोत्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक शशिधर, स्नात्कोतर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य वीना राठौर, विज्ञान समन्वयक शालू परमार के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
----चिपको आंदोलन लोगों को देता है वृक्षों के महत्व की सीख : भट्ट
हिमालय में परिवर्तन के दुष्प्रभावों पर बोले गांधी शांति पुरस्कार विजेता
नाहन में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed