फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   45 roads closed due to heavy rain in sirmaur district on 6 july 2022

सिरमौर में भारी बारिश से 45 सड़कें बंद, जनजीवन अस्तव्यस्त

Wed, 06 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
45 roads closed due to heavy rain in  sirmaur district on 6 july 2022
चाड़ना के समीप भारी भूस्खलन से अवरूद्ध हुई सोलन-मीनस सड़क पर लगा जाम। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 12 घंटे लगातार हुई बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। कई सड़कों पर घंटों आवाजाही बंद रही। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भूस्खलन से कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम तक जिले में 45 सड़कें बंद रहीं। एक ही बारिश से लोक निर्माण विभाग को 90.22 लाख रुपये की चपत लगी है। विभाग के शिलाई मंडल में सबसे ज्यादा 30 सड़कें बंद रहीं। हालांकि, विभाग ने सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। शाम तक कई सड़कों को आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

इस बीच कई सड़कें घंटों बंद रहने से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर दोनों तरफा लोग जाम में फंसे रहे। वहीं, संगड़ाह मंडल में 10 सड़कें, नाहन में चार और राजगढ़ में एक सड़क बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शिलाई मंडल में ये सड़कें हुईं बंद
भारी भूस्खलन के बीच शिलाई मंडल की मिल्लाह-डिगवा, कोटी उतरऊ, टिंबी-डाबर, टिंबी-मिल्लाह, शिल्ला-गुंडाह, सफौर, बांदली-कुफर-चरोग, पशमी-बालीकोटी, सोलन-मीनस, रास्त-मानल, डीएनएच, अंबोटा-ठाकरा, बोहर खली-चुंबाड़ी, नैनीधार-शंखौली, भरली-बनौर, कंडेला, बोबरी, रूदाना-जिजला, कांडो दुगाना, बोकाला, कफोटा-नैरो पाटनी, देवनल-कुनाल, सुखारा, रेणुका-सतौन, गातू-चनियाल, शिलाई-अच्छौटी पंडियात, मानल-कोड़गा, चांदनी-कठवाड़ और सतौन-पोका कोटगा सड़क बंद रहीं।
संगड़ाह मंडल में ददाहू-हरिपुरधार, अंधेरी-कोटीधिमान, टिक्करी, सुदरघाट-अरट, पीड़ियाधार-सैर तंदूला, बोरली-सियूं, सोलन-मीनस, चाढना-भवाई-संगड़ाह और कोटीधिमान मार्ग अवरुद्घ हो गए। इसके अलावा नाहन मंडल में बीबीआरसी, महीपुर-नैर, बिरला-दियाली व माजरी पालियो और एक सड़क राजगढ़ में बंद रही।
........
बिजली बोर्ड को 18.21 लाख रुपये का नुकसान
भारी बारिश के बीच जिले के विभिन्न हिस्सों में डीटीआर (ट्रांसफार्मर, बिजली लाइनें) क्षतिग्रस्त होने से बिजली बोर्ड को तीन दिन में 18.21 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। बोर्ड ने उच्चाधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है।
.......
राजगढ़ उपमंडल में गिरा कच्चा मकान
उपमंडल राजगढ़ के तहत आने वाले कुनिया कंडा गांव में एक कच्चा मकान बारिश के बीच क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात हुई तेज वर्षा से कच्चा मकान और गोशाला को नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना हल्का पटवारी को दी गई।

पीड़ित इंद्रपाल सिंह के मकान को 20,000 और गोशाला को 5,000 का नुकसान आंका गया है। उधर, एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पाल ने प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।तेश

सोलन-मीनस सड़क पर चाड़ना नाला के समीप हुआ भूस्खलन। यह मार्ग 10 घंटे बंद रहा। संवाद

सोलन-मीनस सड़क पर चाड़ना नाला के समीप हुआ भूस्खलन। यह मार्ग 10 घंटे बंद रहा। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed