फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ व नारग में स्वाइन फ्लू के दो मामले

राजगढ़ व नारग में स्वाइन फ्लू के दो मामले

Sat, 16 Feb 2019 10:26 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ व नारग में स्वाइन फ्लू के दो मामले
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहला मामला राजगढ़ का है। जबकि, दूसरा पच्छाद के नारग इलाके का है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉक्टर संदीप शर्मा के निर्देश के बाद कार्यवाहक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉक्टर सिमी शर्मा के परामर्श के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक दल ने शनिवार को ग्राम पंचायत सेर जगास के ग्राम सधोड़ी गांव का दौरा किया। इस गांव की महिला जिला चिकित्सालय सोलन में उपचाराधीन थी। उसका 13 फरवरी को स्वाइन फ्लू के लिए टेस्ट लिया गया। चिकित्सकों ने जो सैंपल परीक्षण को भेजा पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में चिकित्सीय दल का गठन किया गया। इसमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश भारद्वाज, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंदिरा शर्मा व फार्मासिस्ट सुशील शर्मा शामिल रहे। चिकित्सा दल ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक किया व स्थानीय वातावरण का अवलोकन किया। दूसरे मामले में नारग की युवती का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह रिपोर्ट शनिवार बाद दोपहर राजगढ़ अस्पताल को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed