{"_id":"5b6f1a964f1c1be6258b45c2","slug":"41534007958-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे सरकार
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे सरकार
राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से की मांग
संघ की जिला इकाई ने नाहन में आयोजित की आम सभा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अंजाम दे। संघ की जिला इकाई की बैठक नाहन में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने की। इस मौके पर शिक्षा तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने की मांग की। अन्य मांगों को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली को अक्षरश: लागू करना, पीटीए, पैट, पैरा शिक्षकों का नियमितीकरण, 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकने का विरोध, प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां नियमित करने, सिरमौर में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने, अध्यापकों को गैर शिक्षक कार्यों से मुक्त करने, आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। बैठक में प्रदेश मुख्य संरक्षक अजीत चौहान, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश ठाकुर, जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर, महासचिव वीरभद्र सिंह नेगी, वित्त सचिव राजेश गुप्ता, बकरास से यशपाल ठाकुर, ददाहू से ईश्वर ठाकुर, कफोटा से राजेश कुमार, नाहन से यशपाल शर्मा, नारंग से हुसन सिंह नेगी, नौहराधार से रविदत्त, पांवटा से अरुण ठाकुर, राजगढ़ से देवेंद्र चौहान, सराहां से राजेंद्र सिंह, सुरला से देवराज ठाकुर, शिलाई से सीता राम पोस्टा, सुरेंद्र तोमर, रामरतन, डॉ. बलबीर शर्मा, हिमांशु भारद्वाज सहित भारी संख्या में अध्यापकगण मौजूद रहे।