फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में कूड़ा उठाने के लगेंगे 50 से 2500 रुपये

पांवटा में कूड़ा उठाने के लगेंगे 50 से 2500 रुपये

Fri, 03 Aug 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में कूड़ा उठाने के लगेंगे 50 से 2500 रुपये
- फोटो : File Photo
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने कड़े फैसले लिए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके तहत लोगों को क्षेत्र और उपयोग के आधार पर यूजर चार्जेज का भुगतान करना होगा। व्यवसायिक और घरेलू क्षेत्रों की दरें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। यानी कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए नगर परिषद प्रति माह 50 से 2500 रुपये वसूल करेगी। पांवटा नगर परिषद की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैैठक की अध्यक्षता पांवटा नप कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने की। कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी भी बैठक में मौजूद रहे। इसमें फैसला लिया गया कि सितंबर से अंडरग्राउंड डस्टबिनों का प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा। अंडर ग्राउंड डस्टबिन के लिए स्थल चिन्हित होंगे। नगर परिषद, लोनिवि और आईपीएच की संयुक्त टीम स्थलों का निरीक्षण करेगी। सितंबर से पहले इनका प्रयोग शुरू होगा। बैठक में दुकानों के लंबित किराये पर चर्चा हुई। लंबित किराया वसूली को अंतिम नोटिस जारी होगा। इसके बाद किराया जमा नहीं करवाने पर दुकानें खाली करवाई जाएगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश नगर परिषद अधिनियम 1994 की धारा 202 और 2017 के अधीन नप कमेटी क्षेत्र के अंदर घर-घर से कूड़ा उठाने के नियमों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से रिहायशी मकानों, दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, बैंकों, ऑफिसों, बेकरी, पीजी गेस्ट हाउसों, वर्कशॉप्स, धर्मशाला, निजी-सरकारी स्कूलों, व्यवसायिक कांप्लेक्सों को वर्ग फीट और कमरों के अनुसार निर्धारित दरों के हिसाब से मासिक राशि वसूली जाएगी। यह राशि मासिक 50 रुपये से 2500 और अधिक तक तय की गई है। बैठक में पांवटा नगर परिषद कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, ईओ एसएस नेगी, पवन जस्सल, हरविंद्र कौर, रेणू डोगरी, संजय सिंघल, धनवीर कपूर, इंद्रप्रीत कौर, भावना चानना, अनीता देवी, सीमा देवी, जसमेर सिंह, मनोनीत पार्षद डॉ. अजीत पाल चौधरी, गुरदास राम, हेमंत गुप्ता, जेई ललित गोयल, कनिष्ठ सहायक बारुराम शर्मा, मधुकर शर्मा और सुशील कुमार समेत पांवटा नप कमेटी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह होंगे मासिक यूजर चार्जेज
2000 वर्ग फीट से कम हाऊसहोल्ड क्षेत्र-50
2000 वर्ग फीट से अधिक हाऊसहोल्ड क्षेत्र-100
ढाबा, स्वीट शॉप, कॉफी हाउस, प्रोविजनल स्टोर-350
चाय की दुकान-80
डेली नीड और कपड़ों की दुकान-100
सब्जी और फल के थोक विक्रेता-1000
सब्जी और फल के परचून विक्रेता-250
स्वीट शॉप/ स्नेक्सय शॉप-400
11 से 20 कमरों का कार्यालय-2000
छह से दस कमरों का कार्यालय-1000
तीन से पांच कमरों का कार्यालय-250
30 कमरों को पीजी या हॉस्टल-2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed