फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बोगधार में कंप्रेशर फटा दो दुकानें, मकान ध्वस्त

बोगधार में कंप्रेशर फटा दो दुकानें, मकान ध्वस्त

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बोगधार में कंप्रेशर फटा दो दुकानें, मकान ध्वस्त
संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन

नौहराधार के तहत बोगधार में वीरवार दोपहर टायर पंक्चर की दुकान में अचानक कंप्रेेशर फट गया। जोरदार धमाके के साथ दो दुकानें और दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। कंप्रेशर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे ओम प्रकाश टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेशर सिलिंडर फट गया। इसमें दो दुकानें और दो रिहायशी मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान और मकान की छत उड़ गई। एक दुकान में पड़ा कॉस्मेटिक का सामान भी तहस-नहस हो गया। बोगधार जमा दो विद्यालय में कार्यरत प्रवक्ता सुनील कमल ने बताया कि बोगधार के ओम प्रकाश अपने मकान में टायर पंक्चर की दुकान चलाते हैं। जबकि दूसरी दुकान में उनकी पत्नी महिमा देवी कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। हादसे के समय महिमा देवी दूसरी दुकान में बैठी अपना कार्य कर रही थी। कंप्रेशर फटने का धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज सुनते ही आस पड़ोस के लोग दुकान की ओर भागे। दुकान के अंदर से लोगों ने महिमा देवी को बाहर निकाला। महिमा की बाजू में मामूली चोट आई है जिसे स्वास्थ्य केंद्र बोगधार में प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया। धमाके की वजह से दो दुकानें और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार हीरापाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed