फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   38519 people benefitted with free guess scheme in sirmaur district

सिरमौर में 38,519 लाभार्थियों को मिले निशुल्क गैस कनेक्शन : सुखराम

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
38519 people benefitted with free guess scheme in sirmaur district
नाहन के एसएफडीए हाल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 2,34,000 जबकि जिला सिरमौर में 38,519 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री बुधवार को एसएफडीए हॉल में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन के दौरान जनसमूह हो संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत नाहन में 7,149, पांवटा साहिब में 6,445, पच्छाद में 8,434, श्री रेणुका जी में 4,643 और शिलाई में 4,974 लाभार्थियों को कनेक्शन बांटे गए। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने सरिता देवी, मंजू शर्मा, सपना ठाकुर, जसविंद्र सिंह और अनीता भारद्वाज को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहला निशुल्क गैस रिफिल सिलिंडर और अंजना कुमारी, बबीता रानी, जसविन्द्र कौर और कविता को दूसरा निशुल्क रिफिल सिलिंडर वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मानिया, पूनम देवी, गुलसफा, मनप्रीत कौर और शाहीन अली को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क नए गैस कनेक्शन आवंटित किए।
इस मौके पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed