फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   36 animal friends in Sirmaur received employment letters, help will reach rural livestock farmers.

Sirmour News: सिरमौर में 36 पशु मित्रों को मिले नियोजन पत्र, ग्रामीण पशुपालकों तक पहुंचेगी मदद

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
36 animal friends in Sirmaur received employment letters, help will reach rural livestock farmers.
दूरदराज क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल, सभी पांच उपमंडलों में तैनाती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पशुपालकों को घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पशुपालन विभाग ने कदम बढ़ाया है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नवनियुक्त पशु मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और पशुपालकों की आय बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने पशु मित्रों से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशु मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों और विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग मिलने से विभागीय सेवाओं की पहुंच और कार्यक्षमता बेहतर होगी। उपायुक्त ने पशु मित्रों को नव चयनित बीपीएल परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में पांच उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, चार केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, एक पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक तथा 197 पशु औषधालय संचालित किए जा रहे हैं। नवनियुक्त 36 पशु मित्रों को जिले के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों और पशु औषधालयों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु मित्रों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों और विभागीय कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed